डबरा।कांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाल कर लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया- विधायक सुरेश राजे।
 पंचमहलकेसरीअखबार/पीएमके न्यूज 9425734503
डबरा। भाजपा द्वारा संविधान का अपमान कर कांग्रेस की चुनी हुई कमलनाथ सरकार गिराने के लोकतंत्र और जनादेश विरोधी कृत्य के खिलाफ ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्री हरिशंकर बिलैया ने 20 मार्च22 को ब्लाक कांग्रेस कमेटी की ओर से विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया गया । भाजपा द्वारा मध्यप्रदेश की जनता की चुनी हुई कांग्रेस की कमलनाथ सरकार को धनबल और खरीद-फरोख्त की राजनीति करते हुए  विगत दो वर्ष पूर्व 20 मार्च 20को गिरा दिया था। वहीं क्षेत्रीय विधायक सुरेश राजे ने कहा कि 2018 में प्रदेश की जनता ने 15 साल पुरानी भाजपा की सरकार बदलने का निर्णय लेकर कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को प्रदेश की बागडौर सौंपी थी। परन्तु बीजेपी ने सत्ता की भूख के चलते 15 माह में ही जनादेश को रौंदकर चुनी हुई लोकतांत्रिक सरकार को धनबल से गिरा दिया। बीजेपी द्वारा नैतिक मूल्यों और आदर्शों को कुचलकर सत्ता हासिल करने के लिए प्रजातन्त्र को धनतंत्र से कुचल के षड्यंत्र को देखते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने लोकतांत्रिक मूल्यों, आदर्शवादी सिद्धांतो और नैतिकता के उच्च मापदंडो को मानते हुए 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दे दिया था।भाजपा द्वारा विधायक खरीदकर सरकार बनाने के इस अलोकतांत्रिक और कालेकाल में कमलनाथ जी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए सत्ता का त्याग किया और हर एक भारतवासी को लोकतंत्र के मूल्यों की सही तस्वीर दिखाई थी। सुरेश राजे विधायक ने बताया कि मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्णय अनुसार माननीय श्री कमलनाथ जी द्वारा खरीद-फरोख्त की राजनीति को  ठुकराते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की तारीख “20 मार्च” को पूरे प्रदेश में एक साथ “लोकतंत्र सम्मान दिवस” के रूप में मनाया गया है।
कांग्रेस विधायक कार्यालय वार्ड नंबर दो पिछोर तिराहे से सुबह 11 बजे एकत्रित होकर  यात्रा आरंभ की। जो पिछोर तिराहा माधव सिंधिया चौराहे से होती हुई मेन बाजार होती हुई  शुगर मिल गेट पर पहुंच कर संविधान निर्माता अम्बेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर समापन की गई। कांग्रेस ने शहर में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन कर लोकतंत्र सम्मान दिवस मनाया गया पंचमहलकेसरी कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी के वीडियो सन्देश का प्रदर्शन व प्रसारण किया गया इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश राजे , ब्लाक अध्यक्ष डबरा हरिशंकर बिलैया, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कोमल साहू,केशव बघेल प्रदेश सचिव, रामरतन परसेडिया,सुरेन्द्र सिंह राणा बिलौआब्लाक अध्यक्ष, रोशन बघेल ब्लाक अध्यक्ष पिछोर, सुनील मिलन,सफीक खान, सफीक लम्बरदार ,
श्रीमती रिनू परसेडिया, श्रीमती फूलवाती, श्रीमती मुन्नी अगैरया, राकेशरावत, श्री मती सुमनपरिहारसरदार सिंह कुशवाहा, वृंदावन कोरी, अशोक नगरिया, बद्रीनगरिया,संजय गौतम, हीरासिहसरदार, महेंद्र चौबे,अवतार सिंह रावत, नीरज यादव,हरीमदन गुप्ता, सुमित साहू , सुनील चतुर्वेदी, महाराज सिंह राजौरिया, राजेन्द्र जाटव,डा भीकमसिह रावत ,राजबहादुर रावत, दीपक खरे,करतार सिंह गुर्जर कल्लू बघेल,उपेंद्र कुशवाहा, विजय शर्मा, राजेन्द्र सिंह राणा,  खुुुमनकुशवाह पूर्व पार्षद, कमल शाक्य, जावेदबेग ,कमलेश मौर्य,राजू जाटव , बलराम कुशवाह,एडवोकेटरामअवतारइंदोरिया, आतमदासकदम आदि।
टिप्पणियाँ
Popular posts
अनमोल विचार और सकारात्मक सोच, हिन्दू और बौद्ध विचार धाराओं से मिलते झूलते हैं।.गुरु घासीदास महाराज जयंती पर विशेष
चित्र
राजस्थान/जालौर। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रेकेट, 4 युवती समेत 10 गिरफ्तार।
चित्र
अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के द्वारा भारत के सभी प्रदेशों से चयनित पदाधिकारीयों को नई दिल्ली में नारी न्याय सम्मान से नवाजा
चित्र
युवा वाहिनी भारत ने मनाया 75 वा संविधान दिवस
चित्र
पिछोर न्याव तहसील में किसान एवं आम जनता हो रहे परेशान वर्ष के सीमांकन बंटाकान की फाइलें डाली है पेंडिंग तहसील कार्यालय में लगे हैं कई वर्षों से प्राइवेट लोग
चित्र