भोपाल।( पंचमहलकेसरी9425734503)मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान व राज्य सभा सदस्य श्रीमंत ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने राजगढ पहुंचकर श्रीमती कंचल बेन सोनी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान राज्य सभा सदस्य श्रीमंत ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने राजगढ पहुंचकर श्रीमती कंचल बेन सोनी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की
राजगढ। (पंचमहलकेसरी)  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजगढ पहुंचकर राष्ट्रवादी विचारक  श्री सुरेश सोनी की माता श्रीमती कंचल गौरी सोनी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। आपके साथ सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव,पंचायत मंत्री श्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया द्वारा भी राजगढ़ पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की गई।
      मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया,मंत्रीगणों द्वारा श्रीमती कंचन गौरी सोनी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्वांजलि दी। उन्होने शोक संतृप्त परिवरी से भेंट कर सांत्वना दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा सर्वप्रथम श्रीमती कंचन बेन के बडे पुत्र राष्ट्रवादी विचारक श्री सुरेश सोनी से बात की। इसके पश्चात शोक संतृप्त परिवार में श्री सुरेश सोनी के भाई सर्व श्री रमेश सोनी,महेश सोनी,संदीप सोनी, बहिन सुश्री इला सोनी गुजरात, भतीजे कपिल, मेहुल, भतीजी दिव्या, दामिनी और अन्य परिजन को सांत्वना दी। सांसद श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी परिजनो को सांत्वना देते हुये बच्चों को स्नेह दिया।
मुख्यमंत्री ने नन्ही रिया व टिंकल को दुलारा
    शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँचे मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने नन्हे-मुन्नों से बेहद लगाव और स्नेह करते है, यह तब परिलक्षित हुआ जब परिवार की दो नन्ही बेटियां टिंकल और रिया उनके पास आ गई। उन्होंने बच्चों को और पास बुलाकर स्नेह भरा हाथ उनके सर पर फेर कर आशीवार्द दिया।
व्यवस्था रही चाकचौबंद
   अल्प प्रवास पर आये मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के राजगढ आगमन पर व्यवस्थायें पूरी तहसी चाकचौबंद रही। राजगढ स्टेडियम में हेलीकाव्टर से आगमन के उपरान्त मुख्यमंत्री श्री चौहान के भोपाल प्रस्थान तक प्रशासनिक/पुलिस अमला कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में चाकचौबंद रही व्यवस्था में ए.डी.एम. श्री कमलचंद नागर, एस.डी.एम. सुश्री पल्लवी वैध नगर निरीक्षण श्री गौड सहित पुलिस और प्रशासनिक अमला मुस्तेद रहा।
यह रहे उपस्थित
    मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के राजगढ प्रवास के दौरान सांसद श्री रोडमल नागर, विधायक नरसिंहगढ श्री राज्यवर्धन सिंह, विधायक सारंगपुर श्री कुंवर जी कोठार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री दिलवर यादव, पूर्व विधायक सर्व श्री रघुनंदन शर्मा, पं. हरिचरण तिवारी, हजारीलाल दांगी, नारायणसिंह पंवार, श्री अमरसिंह यादव, के अलावा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वश्री दीपेन्द्रसिंह चौहान, दीपक शर्मा, अन्य जनप्रतिनिधिगण सर्व श्री मनोज हाडा, साकेत शर्मा, रामकिशन गुप्ता, मनीश जोषी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण और जिलाधिकारी मौजूद थे।
देश भक्त मां कंचन बेन सोनी बां ने
देशसेवा के लिए सुयोग्य पुत्र प्रदान किया
    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री सुरेश जी सोनी की माताजी स्वर्गीय श्रीमती कंचनगौरी सोनी बा का जन्म गुजरात के धांगध्रा मैं 5 जुलाई 1930 को हुआ था यह परिवार मूलत गुजरात के रहने वाले हैं। मध्यप्रदेश के राजगढ़ में यह परिवार गुजरात से 1957 में आए, पिताजी का नाम स्वर्गीय श्री जयंतीलाल सोनी था।श्री जयंती लाल सोनी सोने के आभूषण बनाने का काम करते थे। इनके 4 पुत्र व एक पुत्री हैं। सबसे बड़े श्री सुरेश सोनी, उनके बाद रमेश सोनी, महेश सोनी व संदीप सोनी हैं। श्री सुरेश सोनी वर्ष 1970 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक निकल गए थे। माताजी जो बा के नाम से पूरे नगर राजगढ़ में सुप्रसिद्ध थी, वह प्रारंभ में तो सुरेश जी के प्रचारक निकलने से थोड़ी उदास रहने लगी थी, परंतु बाद में जब उन्हें पता लगा की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ देशभक्ति के कार्य में लगा हुआ संगठन है तो उन्होंने स्वीकार कर लिया। श्रीमती कंचन गोरी जी  की एक पुत्री भी हैं जिनका नाम श्रीमती इलावती सोनी हैं। ये वर्तमान में परिवार के साथ  अहमदाबाद रहती हैं।आदरणीय श्रीमती कंचन गौरी सोनी जी बहुत ही धार्मिक और आध्यात्मिक प्रवृत्ति की रही है। उनके जीवन में एक भी दिन ऐसा नहीं गया जिस दिन वह भगवान की पूजा करने के लिए मंदिर ना गई हो जब तक स्वस्थ रही। वे विगत 3-4 वर्षों से बीमार चल रही थी। अंतिम समय तक उनकी स्मरण शक्ति बहुत अच्छी थी। उन्होंने अपने सारे पुत्रों वह पुत्री को और पूरे परिवार को बहुत अच्छे संस्कार दिए हैं। उसी का परिणाम है कि आज पूरा परिवार सुसंस्कृत परिवार है। उनके बड़े पुत्र श्री सुरेश जी सोनी वर्तमान में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। आदरणीय श्रीमती कंचन गोरी सोनी जी का स्वर्गवास इंदौर के अरविंदो हॉस्पिटल में दिनांक 1 जनवरी 2021 को हो गया
टिप्पणियाँ
Popular posts
अनमोल विचार और सकारात्मक सोच, हिन्दू और बौद्ध विचार धाराओं से मिलते झूलते हैं।.गुरु घासीदास महाराज जयंती पर विशेष
चित्र
डबरा। दिब्याशु चौधरी बने डबरा तहसील के नय एसडीएम शहर को मिले नए आईएएस अधिकारी।
चित्र
महान समाज सेवक संत गाडगे बाबा की पुण्य तिथि पर विशेष
चित्र
माय गर्वनमेंट के यूथ एंबेसडर बने अमन, नए भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी करेंगे सुनिश्चित।
चित्र
बहुजन समाज को जागरूक करने वाले मासीह मान्यवार कांशीराम साहब जी का जन्म दिन 87वे 15मार्च को , बहुजन समाज को भारत सरकार से भारत रत्न की मांग करना चाहिए।
चित्र