ग्वलियर।अजाक्स जिलाध्यक्ष की माताजी को केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने दी श्रद्धांजलि।

ग्वालियर। केंद्रीय नागरिक उड्डयन एवं इस्पात मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने म.प्र. अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) के जिलाध्यक्ष मुकेश मौर्य के अनुपम नगर स्थित निवास पर पहुंचकर उनकी माताजी स्वर्गीय श्रीमती मिथलेश मौर्य को पुष्प अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, बीज निगम के अध्यक्ष श्री मुन्नालाल गोयल, पूर्व विधायक श्री रामवरन सिंह गुर्जर, क्षेत्रीय पार्षद श्री अनिल त्रिपाठी, साइंस कॉलेज की जनभागीदारी सदस्य श्रीमती ऊषा मौर्य, सर्व ब्राह्मण महासंघ के युवा जिलाध्यक्ष श्री कपिल भार्गव सहित गणमान्य जन उपस्थित थे।
टिप्पणियाँ