भोपाल।समाजवादी पार्टी 230 सीटों पर लड़ाएगी विधानसभा चुनाव ,भाजपा एवं कांग्रेस से नाराज महारथी चलाएंगे साइकिल-श्री पटेल
समाजवादी पार्टी के प्रदेशध्यक्ष रामायण सिंह पटेल 6 माह पहले ही 150 सीटों पर घोषित करेगे प्रत्याशी, 30 से अधिक सीटों को जीतने का किया दावा 
एम एस बिशौटिया संपादक 9425734503
भोपाल।मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने में जुट गयी है। भाजपा दोबारा में सत्ता में आने का दावा कर रही है तो वहीं कांग्रेस का कहना है कि भाजपा इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हार का सामना करेगी। लेकिन इसी बीच समाजवादी पार्टी ने ऐलान किया है कि वह प्रदेश की  सभी 230 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने दावा किया है कि उनकी पार्टी के विधायकों के समर्थन के बिना प्रदेश में किसी की सरकार नहीं बनेगी। भाजपा और कांग्रेस से नाराज समाजवादी पार्टी के संपर्क में हैं l
                   सपा का किसे मिलेगा समर्थन 
 समाजवादी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा से 6 माह पहले ही सपा 150 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करेगी और पूरे प्रदेश में 30 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। हालांकि सिंह से जब पूछा गया की अगर उनकी पार्टी के कुछ विधायक उम्मीदवार जीतने में सफल होते हैं तो भविष्य में बीजेपी या कांग्रेस पार्टी दोनों में से किस पार्टी का समर्थन करेंगे। इस सवाल का जवाब देते हुए रामायण सिंह पटेल ने कहा कि इसका फैसला हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ही तय करेंगे। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामायण सिंह पटेल ने बताया कि आज मध्य प्रदेश में हाल बेहाल है, सिर्फ कागजों में ही योजना चला रही भारतीय जनता पार्टी की सरकार में प्रदेश में बेरोजगारी, गुंडाराज, महिलाओं के साथ बलात्कार बच्चियों का यौन शोषण, चोरी, जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। सरकार मध्य प्रदेश को नहीं चला पा रही है। यहां आए दिन घटनाएं बढ़ती जा रही हैं चौराहों पर खुलेआम मर्डर हो रहे हैं यहां कोई भी आदमी सुरक्षित नहीं है। मध्य प्रदेश में शिक्षा की बात की जाए यहां सिर्फ और सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। मध्यप्रदेश में आज सरकारी विभागों में रिश्वत के मामले आए दिन बढ़ते जा रहे हैं यहां आम आदमी के कोई भी कार्य बिना रिश्वत के नहीं हो रहे हैं l समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले ही सभी प्रत्याशियों की घोषणा करेगी जिससे वह क्षेत्र में मध्य प्रदेश सरकार की जो नाकामी है उसको जन जन तक पहुंचाएगी। सिंह ने कहा कि सरकार ने जो पेंशन बंद की है उसे फिर से शुरू किया जाए। मध्य प्रदेश में बेरोजगारी और मंहगाई जैसे मुद्दों को लेकर प्रदेश के पूरे जिलों में धरना प्रदर्शन कर सरकार से इनके समाधान खोजने की मांग करेंगे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
अनमोल विचार और सकारात्मक सोच, हिन्दू और बौद्ध विचार धाराओं से मिलते झूलते हैं।.गुरु घासीदास महाराज जयंती पर विशेष
चित्र
डबरा। दिब्याशु चौधरी बने डबरा तहसील के नय एसडीएम शहर को मिले नए आईएएस अधिकारी।
चित्र
महान समाज सेवक संत गाडगे बाबा की पुण्य तिथि पर विशेष
चित्र
माय गर्वनमेंट के यूथ एंबेसडर बने अमन, नए भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी करेंगे सुनिश्चित।
चित्र
बहुजन समाज को जागरूक करने वाले मासीह मान्यवार कांशीराम साहब जी का जन्म दिन 87वे 15मार्च को , बहुजन समाज को भारत सरकार से भारत रत्न की मांग करना चाहिए।
चित्र