रायपुर। एम एस बिशौटिया संपादक 9425734503,प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय धरोहर हमारे गौरव सम्मान।
 रायपुर । शिखर साहित्य समिति रायपुर (ग्राम्यांचल) दोंदेकला के तत्वावधान में राजधानी रायपुर स्थित वृंदावन सभागार सिविल लाईन में राष्ट्रीय धरोहर हमारे गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय के पी खाण्डे अध्यक्ष अनुसूचित जाति आयोग छत्तीसगढ़, अध्यक्षता माननीय डॉ जे आर सोनी पूर्व अध्यक्ष गुरू घासीदास शोध पीठ रायपुर फिल्म निर्माता साहित्यकार लेखक, विशिष्ट अतिथि  माननीय डॉ मो अकील मो इरफान यवतमाल महाराष्ट्र व श्रीमती अन्नपूर्णा ठाकुर कांकेर की गरिमामय उपस्थिति रही।कार्यक्रम का शुभारंभ मंचस्थ अतिथियों द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया तत्पश्चात सुनित मिरी एवं साथी द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। नारायणपुर के शिक्षक श्री भागेश्वर पात्र द्वारा उद्बोधन के बाद शिखर साहित्य समिति रायपुर ग्राम्यांचल दोंदेकला के संस्थापक अध्यक्ष एवं धरोहर हमारे गौरव पत्रिका के प्रधान संपादक श्री मन्नूलाल चेलक द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया। पश्चात मासिक पत्रिका धरोहर हमारे गौरव का 14  वें वर्ष पर प्रकाशित संस्करण का अतिथियों द्वारा विमोचन किया गया।अतिथियों के आशीर्वचन व उद्बोधन के बाद राष्ट्रीय धरोहर हमारे गौरव सम्मान 2023 से देश भर से आए 75 विभूतियों का साहित्यिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक अनुराग एवं समाज सेवा के प्रति सक्रियता को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें धरोहर हमारे गौरव सम्मान से नवाजा गया। नन्ही बिटिया सोनल मिरी के पुरस्कार वितरण से सम्मान समारोह का आगाज़ किया गया जिसमें सर्व श्री डॉ स्वामी राम बंजारे सहायक प्राध्यापक शासकीय महाविद्यालय कांकेर, श्री हेमराज निषाद व्याख्याता अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय बसना महासमुंद, श्रीमती सरस्वती राघव शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय दोंदेखुर्द रायपुर, श्री खेमचंद भारती विख्यात पंथी नर्तक नाथू नवागांव डोंगरगांव राजनांदगांव, श्री भागेश्वर पात्र शिक्षक नारायणपुर, श्री डॉ मानिकदास मानिकपुरी बिलासपुर, श्री पूर्णचंद बेहरा बीजापुर, श्री द्वारिका बर्मन बिलासपुर, श्री देवेन्द्र कुमार वासनिक धमतरी, श्रीमती अन्नपूर्णा ठाकुर कांकेर, श्रीमती सुदनी बाई कोर्राम कोंडागांव, श्री साधेलाल रात्रे मुंगेली, श्रीमती धनेश्वरी नाग नारायणपुर, श्रीमती संगीता ज्ञानेश्वरी ध्रुव नारायणपुर, श्री योगेश कुमार साहनी बस्तर, श्री महेश्वर मुरला बस्तर, श्रीमती शांति बाई कोंडागांव, श्रीमती नमीता विश्वकर्मा कोंडागांव, श्री संतु नुरेटी नारायणपुर, श्री रणजीत सिंह धनेलिया नारायणपुर, श्री अरूण कुमार बघेल कांकेर, श्री कलित पवार कांकेर, श्री राजकुमार कोर्राम कोंडागांव, श्रीमती सुनीता कुमेटी कौड़ो नारायणपुर, श्रीमती कोता गार्डी नारायणपुर, श्री डॉ दीपक रावटे नारायणपुर,नमीता विश्वकर्मा कोंडागांव, श्री खेमराज साहू दुर्ग, श्री रामप्रसाद साहू महासमुंद, श्रीमती उषा टंडन बिलासपुर, श्री तनमय टंडन कोरबा, श्री वीरेन्द्र कुमार टंडन कोरबा, श्री महेश बघेल कांकेर, श्री प्रधुमन धृतलहरे बेमेतरा, श्री मनीष सोनकिया हरदा मध्यप्रदेश, श्री हरीश बघेल रायपुर, श्री डॉ मो अकील मो इरफान यवतमाल महाराष्ट्र, श्रीमती पुष्पांजलि ठाकुर कांकेर, श्री हेमचंद मांझी नारायणपुर, श्रीमती बुधनीबाई बेलसरिया नारायणपुर, श्री संतोष कुमार डहरिया रायपुर, श्री सुधाकर नाईक गढ़चिरौली महाराष्ट्र, श्री डॉ विजय कुमार लहरे सक्ती, श्री जयशंकर बर्मन रायपुर, श्री योम प्रकाश लहरे सक्ती, केंवरा सिंह सक्ती, श्री महंत राम केमरो उ ब कांकेर, श्री चेतन कुमार दुग्गा उ ब कांकेर, श्री प्रदीप कोमरा उ ब कांकेर, श्री उदय राम मधुकर सक्ती, श्री नूतन लाल साहू गरियाबंद, श्री विजय कुमार मिर्चे महासमुंद, श्री खोरबाहरा कावड़े कांकेर, श्री नरेन्द्र कुमार कावड़े कांकेर, श्री मिथुन टेकाम कांकेर, श्री सी के बंजारे रायपुर, श्री बलदेव राम दर्रो कांकेर, श्री हरगोविंद कोसले सक्ती, श्री हरीश चंद्र साहू जांजगीर चांपा, श्री डॉ कांतिलाल यादव उदयपुर राजस्थान, श्री मेहत्तर लाल देवांगन सारंगढ़ बिलाईगढ, श्री संतूराम कुर्रे रायपुर, श्री कृष्ण कुमार रात्रे पामगढ़ जांजगीर चांपा, श्री राजेश पाण्डेय बिलासपुर शामिल है।कार्यक्रम के अंत में शिखर साहित्य समिति रायपुर के सचिव कुंवर अमृतांशु मुन्ना चेलक द्वारा आभार व्यक्त एवं सफल संचालन साहित्यकार नूतन लाल साहू व विजय कुमार मिर्चे ने किया, उक्त गरिमामय कार्यक्रम में नीतू चेलक, बालमुकुंद कुर्रे, राजनंदिनी आयुषी, श्वेता मिरी, अशोक साहू, राजश्री साहू सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
टिप्पणियाँ
Popular posts
अनमोल विचार और सकारात्मक सोच, हिन्दू और बौद्ध विचार धाराओं से मिलते झूलते हैं।.गुरु घासीदास महाराज जयंती पर विशेष
चित्र
डबरा। दिब्याशु चौधरी बने डबरा तहसील के नय एसडीएम शहर को मिले नए आईएएस अधिकारी।
चित्र
महान समाज सेवक संत गाडगे बाबा की पुण्य तिथि पर विशेष
चित्र
माय गर्वनमेंट के यूथ एंबेसडर बने अमन, नए भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी करेंगे सुनिश्चित।
चित्र
बहुजन समाज को जागरूक करने वाले मासीह मान्यवार कांशीराम साहब जी का जन्म दिन 87वे 15मार्च को , बहुजन समाज को भारत सरकार से भारत रत्न की मांग करना चाहिए।
चित्र