म.प्र.के साढ़े 19 लाख विद्यार्थीयो के लिये मध्य प्रदेश बोर्ड ने अंक परिवर्तन करने की खबर

भोपाल।  माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है| स्कूलों में बच्चों का सिलेबस पूरा कराया जा रहा है, वहीं विद्यार्थी अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं| एमपी बोर्ड ने इस बार 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं में सैद्धांतिक और प्रेक्टिकल के अंक विभाजन में संशोधन किया है। इसके तहत अब विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं में क्रमशः 80 और 70 नंबर के पेपर दिए जाएंगे। शेष 20 और 30 नंबर के प्रेक्टिकल कराए जाएंगे।  इस साल दोनों परीक्षाओं में साढ़े 19 लाख विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।


10वीं के सभी विषय में 80 अंक का पर्चा और 20 अंक का प्रोजेक्ट देंगे, जबकि करीब 2 लाख स्वाध्यायी विद्यार्थियों को 100 अंक का पेपर देना होगा। 12वीं में भी प्रोजेक्ट के अंक सिर्फ नियमित विद्यार्थी को दिए जाएंगे। 12वीं में विज्ञान विषय के विद्यार्थियों के लिए 70 अंक का पेपर और 30 अंक का प्रैक्टिकल होगा। यानि प्रैक्टिकल में बढ़े हुए 5 अंक का फायदा स्वाध्यायी विद्यार्थियों को भी मिलेगा। अभी तक 75 अंक का पेपर और 25 का प्रैक्टिकल होता था।


 


10वीं में नियमित विद्यार्थियों को ऐसे मिलेंगे अंक


-गणित- 80 का थ्योरी व 15 अंक का प्रोजेक्ट, नोटबुक 5 अंक


-विज्ञान- 80 का थ्योरी व 20 अंक का प्रैक्टिकल


-सामाजिक विज्ञान- 80 का थ्योरी व 15 अंक का प्रोजेक्ट, नोटबुक 5 अंक


-हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत- 80 का थ्योरी व 15 अंक का प्रोजेक्ट, नोटबुक 5 अंक


12वीं में वाणिज्य के नियमित विद्यार्थी देंगे प्रोजेक्ट वर्क


-व्यावसायिक अध्ययन- 80 का थ्योरी व 20 अंक का प्रोजेक्ट


-व्यावसायिक अर्थशास्त्र- 80 का थ्योरी व 20 अंक का प्रोजेक्ट


-बुक कीपिंग व अकाउंटिंग - 80 अंक का थ्योरी व 20 अंक का प्रोजेक्ट


साढ़े 19 लाख विद्यार्थी देंगे परीक्षा 


-10वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थी शामिल होंगे - साढ़े 11 लाख


-12वीं बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थी शामिल होंगे- 8 लाख


-दोनों कक्षाओं में स्वाध्यायी विद्यार्थियों की संख्या - साढ़े 3 लाख


टिप्पणियाँ
Popular posts
अनमोल विचार और सकारात्मक सोच, हिन्दू और बौद्ध विचार धाराओं से मिलते झूलते हैं।.गुरु घासीदास महाराज जयंती पर विशेष
चित्र
डबरा। दिब्याशु चौधरी बने डबरा तहसील के नय एसडीएम शहर को मिले नए आईएएस अधिकारी।
चित्र
महान समाज सेवक संत गाडगे बाबा की पुण्य तिथि पर विशेष
चित्र
माय गर्वनमेंट के यूथ एंबेसडर बने अमन, नए भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी करेंगे सुनिश्चित।
चित्र
बहुजन समाज को जागरूक करने वाले मासीह मान्यवार कांशीराम साहब जी का जन्म दिन 87वे 15मार्च को , बहुजन समाज को भारत सरकार से भारत रत्न की मांग करना चाहिए।
चित्र