पंजाब के 2 किसानों से 60 ठगने वाले लाखन सिंह बौद्ध को ग्वालियर से पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर ले गई।म प्र की इंटेलिजेंस ब्यूरो म प्र पुलिस मूर्ख दर्शक बनी रही ।
ग्वालियर।फतेहगढ़ साहिब के 2 किसानों से 60 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में फतेहगढ़ पुलिस दिव्यांग लाखन सिंह बौद्ध को ग्वालियर से गिरफ्तार कर ले गई है। जिले के थाना पिछोर, तहसील डबरा के गांव अजयगढ़ का रहने वाला लाखन सिंह बौद्ध व्हीलचेयर के सहारे चलता है। आरोपित समूचे देश में सम्यक समाज संघ एस 3 का संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष है। इस संघ रजिस्ट्रेशन भी करा रखा है सूत्र बताते हैं ग्वालियर में 2 अप्रैल को हुई हिंसा में इसकी प्रमुख भूमिका बताई जाती है। थाटीपुर और मुरार डबरा सहित अन्य थानों में इस पर हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत 30 से अधिक प्रकरण दर्ज है। इस संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने भी दो अप्रैल को डबरा में लाखन बौद्ध के कहने पर लाइन ऑर्डर बिगाड़ा था इन शहर की क्राइम ब्रांच ने लाखन को आगरा से गिरफ्तार किया था और वह सभी प्रकरणों में अभी जमानत पर था।आरोपित ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सरहिद फतेहगढ़ साहिब के दोनों किसानों से उनके बेटों को अमेरिका भेजने के नाम पर 60 लाख रुपये ठगे थे। पुलिस ने शनिवार को आरोपित को फतेहगढ़ साहिब की अदालत में पेश कर दो दिनों का रिमांड हासिल किया है। रिमोड के दौरान आरोपित से धोखे से ऐंठी गई रकम और उसके फरार दो साथियों के बारे में पता किया जाएगा। ठगी में एक महिला को भी नामजद किया गया है हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
ऐसे की ठगी: किसान सरबजीत सिंह निवासी गांव मलकपुर (फतेहगढ़ साहिब) की ग्वालियर के जमरोहा गांव में जमीन है। इसकी रजिस्ट्री के समय उनकी मुलाकात लाखन सिंह से हुई थी। लाखन ने ट्रिपल एस (सम्यक समाज संघ) के नाम से संगठन बनाया है, जिसका अध्यक्ष वह खुद है। लाखन जान-पहचान होने के बाद सरबजीत सिंह के फ्लैट में आकर भी मिलता रहा। जमीन को देखने सरबजीत अपने साथी मनजीत सिंह निवासी जंडाली के साथ ग्वालियर आता-जाता रहता था। इसी बीच लाखन ने उन्हें अपने साथी मकरंद व एक महिला से मिलाया था, जिन्होंने किसानों को उनके बच्चों को अमेरिका में अच्छी सेंटलमेंट होने की बात कही थी। आरोपितों ने सरबजीत सिह व मनजीत सिंह के बेटों को अमेरिका भेजने के लिए 80 लाख रुपये मांगे थे। इनकी बात 70 लाख में तय हो गई थी। आठ मई, 2016 को तीनों आरोपित सरबजीत के घर मलकपुर आए थे। वहां तीनों जरूरी कागजातों समेत साढ़े सात लाख रुपये नकद ले गए थे। इसके बाद विभिन्न् बैंक खातों से तीनों आरोपितों के खातोंं में साढ़े 52 लाख रुपये और ट्रांसफर किए गए। बाद में आरोपितों ने दोनों किसानों के बेटोंं को न तो अमेरिका भेजा और न ही रुपये वापस किए।
लाखन सिंह बौद्ध एस 3 संगठन के माध्यम से बौद्ध धर्म का प्रचार प्रसार आगरा व डबरा ग्वालियर भोपाल
वर्जन