जोधपुर(एम एस बिशौटिया)भाजपा ने बनाए सोशल मीडिया सेल के संयोजक व सह संयोजक।
 *भाजपा ने बनाए सोशल मीडिया सेल के संयोजक व सह संयोजक*
बिश्नोई संयोजक व राठौड़,व्यास बने सह संयोजक

जोधपुर। प्रदेश भाजपा ने संगठन को मजबूत करने की कवायद के तहत राज्य में सोशल मीडिया विभाग का पुनर्गठन करते हुए सोशल मीडिया विभाग के संयोजक व सह संयोजको की नियुक्तियां की है।
राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया, प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर के निर्देशानुसार एव जिला अध्यक्ष मनोहर पालीवाल की सहमति  से भाजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक डॉ जोगेंद्रसिंह सिलोर ने प्रेस विज्ञप्ति की सूची जारी करते हुए प्रदेश के सभी जिलों के संयोजक, सह संयोजको की घोषणा की।
जोधपुर देहात (उत्तर) जिला भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया जिला संयोजक के पद पर पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता सुनील बिश्नोई भोजासर को नियुक्त किया गया। साथ ही जिला सह संयोजक के पद पर शेरसिंह राठौड़, कविता व्यास को नियुक्ति दी।
गौरतलब है कि बिश्नोई इससे पहले भी भाजपा आईटी विभाग जिला सह संयोजक, जय नारायण व्यास विवि के सचिव, एबीवीपी जोधपुर महानगर सहमंत्री सहित अन्य कई पदों पर रह चुके है। दोनों सह संयोजक भी  लम्बे समय से पार्टी में सक्रिय रहे है।
जोधपुर देहात जिला अध्यक्ष मनोहर पालीवाल सहित समस्त भाजपा पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिला संयोजक सुनील भोजासर एवं सह संयोजक शेरसिंह राठौड़ व कविता व्यास को बधाई दी एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी व केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों व कार्यो को आम जनता के मध्य ले जाने हेतु निरन्तर कार्य करने की शुभकामनाये दी एवं खुशी जताते हुए शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया।
टिप्पणियाँ
Popular posts
दतिया।सम्यक अभियान संकल्प यात्रा का नौवें दिन, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दांगी ने कमलनाथ सरकार की बताई उपलब्धियां।
चित्र
डबरा।संभागीय जाटव सुधार समिति द्वारा डबरा जिला बनाओ पर विचार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह सात मई को
चित्र
डबरा। नव नियुक्त आईएएस प्रखर सिंह ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार संभाला क्या शहर में तत्कालीन आईएएस अधिकारी रही सुश्री रेनू पिल्लेई,डा एम गीता जी जैसे तेजास्वी जैसा रुप दिखा पायेंगे या दोनों नेताओं के इशारे पर काम करेंगे।
चित्र
करैरा मगरोनी। कांग्रेस पार्टी विधायक प्रतिनिधि बनकर जनता कार्यकर्ताओं के साथ कर रहे भेदभाव दीपक अहिरवार,विधायक भी क्षेत्र के दो लोगों के इसरे पर करते हैं काम अभी तक नहीं दिला पाए केसर मरीज को सरकारी सहायता ।
चित्र
ग्वालियर।ग्वालियर चंबल संभाग में अनुसूचित जाति पर दर्ज प्रकरण वापस लिए जाएं - राजोरिया
चित्र