डबरा। विधायक के पहुंचते ही हमलावरों ने किया पथराव, राजे ने लगाया आरोप पूर्व विधायक व लघु उद्योग निगम मंत्री इमरती देवी जी ने लोगों को उकसाया ।

 डबरा । नगरीय निकाय में चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। कांग्रेस विधायक फर्जी वोटिंग की सूचना पर जब वार्ड-11 के पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो यहां उनके कार से उतरते ही कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। कांच की बोतल व पत्थर अपनी तरफ आते देख विधायक वहां से भागे। उनका एक कार्यकर्ता पथराव में घायल हो गया है।  विधायक सीधे थाने पहुंचे हैं। यहां उन्होंने थाने में शिकायत की है। विधायक का आरोप है कि हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे। इनको भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र सिंह, लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष सिंधिया समर्थक इमरती देवी पर हमलावरों को उकसाने का आरोप लगाया है।

यह है पूरा मामला
डबरा में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे और भाजपा की सिंधिया समर्थक इमरती देवी की सीधी भिडंत रहती है। इमरती को हराकर सुरेश राजे विधायक बने हैं। बुधवार को डबरा नगर पालिका के 30 वार्ड के लिए मतदान चल रहा था। दोपहर में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे को खबर मिली थी कि वार्ड-11 के पोलिंग बूथ पर सिंधिया समर्थक इमरती देवी व भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र सिंह हैप्पी कुछ गड़बड़ करा रहे हैं। इस पर वह वहां स्थिति को देखने पहुंचे थे। अभी वह वार्ड-11 के एक मतदान केन्द्र पर पहुंचे और कार से उतरे ही थे कि वहां पहले से हमलावर पूरी तैयारी में थे। विधायक के कार से उतरते ही उन पर पत्थर और कांच की बोतलों की बौछार शुरू हो गई। कुछ पत्थर विधायक को लगे। यहां उनका एक कार्यकर्ता भी फंस गया। उसे बचाते हुए विधायक ने कार में डाला और डबरा थाने पहुंचे हैं। विधायक जब यहां पहुंचे तो वहां कोई पुलिस अफसर मौजूद नहीं था।
एक घंटे तक थाने पर खड़े रहे नहीं आए पुलिस अफसर
- घटना के बाद एक घंटे तक कांगेस विधायक सुरेश राजे डबरा थाने में खड़े रहे। उनके आधा सैकड़ा समर्थक भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कई बार टीआई को फोन लगाया और बताया कि वह किस तरह अपने कार्यकर्ता को बचाकर लाए हैं। यदि वहां से नहीं भागते तो हमलावर हम दोनों को मार देते। पर पुलिस चुनाव ड्यूटी का बहाना बनाकर थाने नहीं पहुंची। सिर्फ आवेदन देकर जाने के लिए कहा।
विधायक का आरोप, इमरती ने करवाया हमला
कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का आरोप है कि जब वह पहुंचे तो वहां हमलावर पूरी तैयारी से खड़े थे। हमलावरों को उकसाने का काम सिंधिया समर्थक व लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी और भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र सिंह हैप्पी ने किया है। यदि पुलिस ने उनकी नहीं सुनी तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे, लेकिन अभी वह अन्य पोलिंग बूथ पर गड़बड़ी न हो इसलिए डबरा में घूम रहे हैं।

ग्वालियर के डबरा नगर पालिका में चुनाव के दौरान कांग्रेस विधायक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। कांग्रेस विधायक फर्जी वोटिंग की सूचना पर जब वार्ड-11 के पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो यहां उनके कार से उतरते ही कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। कांच की बोतल व पत्थर अपनी तरफ आते देख विधायक वहां से भागे। उनका एक कार्यकर्ता पथराव में घायल हो गया है।  विधायक सीधे थाने पहुंचे हैं। यहां उन्होंने थाने में शिकायत की है। विधायक का आरोप है कि हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे। इनको भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र सिंह, लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष सिंधिया समर्थक इमरती देवी पर हमलावरों को उकसाने का आरोप लगाया है।

यह है पूरा मामला
डबरा में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे और भाजपा की सिंधिया समर्थक इमरती देवी की सीधी भिडंत रहती है। इमरती को हराकर सुरेश राजे विधायक बने हैं। बुधवार को डबरा नगर पालिका के 30 वार्ड के लिए मतदान चल रहा था। दोपहर में कांग्रेस विधायक सुरेश राजे को खबर मिली थी कि वार्ड-11 के पोलिंग बूथ पर सिंधिया समर्थक इमरती देवी व भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र सिंह हैप्पी कुछ गड़बड़ करा रहे हैं। इस पर वह वहां स्थिति को देखने पहुंचे थे। अभी वह वार्ड-11 के एक मतदान केन्द्र पर पहुंचे और कार से उतरे ही थे कि वहां पहले से हमलावर पूरी तैयारी में थे। विधायक के कार से उतरते ही उन पर पत्थर और कांच की बोतलों की बौछार शुरू हो गई। कुछ पत्थर विधायक को लगे। यहां उनका एक कार्यकर्ता भी फंस गया। उसे बचाते हुए विधायक ने कार में डाला और डबरा थाने पहुंचे हैं। विधायक जब यहां पहुंचे तो वहां कोई पुलिस अफसर मौजूद नहीं था।
एक घंटे तक थाने पर खड़े रहे नहीं आए पुलिस अफसर
- घटना के बाद एक घंटे तक कांगेस विधायक सुरेश राजे डबरा थाने में खड़े रहे। उनके आधा सैकड़ा समर्थक भी वहां पहुंच गए। उन्होंने कई बार टीआई को फोन लगाया और बताया कि वह किस तरह अपने कार्यकर्ता को बचाकर लाए हैं। यदि वहां से नहीं भागते तो हमलावर हम दोनों को मार देते। पर पुलिस चुनाव ड्यूटी का बहाना बनाकर थाने नहीं पहुंची। सिर्फ आवेदन देकर जाने के लिए कहा।
विधायक का आरोप, इमरती ने करवाया हमला
कांग्रेस विधायक सुरेश राजे का आरोप है कि जब वह पहुंचे तो वहां हमलावर पूरी तैयारी से खड़े थे। हमलावरों को उकसाने का काम सिंधिया समर्थक व लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी और भाजपा प्रत्याशी धर्मेन्द्र सिंह हैप्पी ने किया है। यदि पुलिस ने उनकी नहीं सुनी तो वह धरना प्रदर्शन करेंगे, लेकिन अभी वह अन्य पोलिंग बूथ पर गड़बड़ी न हो इसलिए डबरा में घूम रहे हैं।

इनका कहना है कि।

विधायक राजे जी का कहना है कि इमरती देवी सुमन उकसाने का काम किया है यह गलत है  हम तो बूथ पोलिंग बूथ चैक कर वह से निकल आये थे  कुछ कांग्रेस प्रत्याशी वह वोटरों में कहासुनी हो गई थी वह शांति है डबरा में नगरपालिका कांग्रेस प्रत्याशी हरने के कारण जिसका आरोप मुझ पर लगा रहें हैं।

इमरती देवी सुमन पूर्व विधायक डबरा।

टिप्पणियाँ
Popular posts
अनमोल विचार और सकारात्मक सोच, हिन्दू और बौद्ध विचार धाराओं से मिलते झूलते हैं।.गुरु घासीदास महाराज जयंती पर विशेष
चित्र
डबरा। दिब्याशु चौधरी बने डबरा तहसील के नय एसडीएम शहर को मिले नए आईएएस अधिकारी।
चित्र
महान समाज सेवक संत गाडगे बाबा की पुण्य तिथि पर विशेष
चित्र
माय गर्वनमेंट के यूथ एंबेसडर बने अमन, नए भारत के निर्माण में युवाओं की भागीदारी करेंगे सुनिश्चित।
चित्र
बहुजन समाज को जागरूक करने वाले मासीह मान्यवार कांशीराम साहब जी का जन्म दिन 87वे 15मार्च को , बहुजन समाज को भारत सरकार से भारत रत्न की मांग करना चाहिए।
चित्र