राम राजा की नगरी ओरछा 'क्रीम सिटी' में होगी तब्दील --मुख्यसचिव


निवाड़ी/ओरछा। पिंक सिटी जयपुर की तर्ज पर अब ओरछा क्रीम सिटी बनायी जाएगी। प्लान ये है कि ओरछा के हर मकान, दुकान, होटल और हेरिटेज इमारतों को क्रीम रंग में रंगा जाएगा।ओरछा महोत्सव से पहले राम राजा की ये नगरी नये रंग में रंगी नज़र आ सकती है। सरकार इसे न्यू लुक दे रही है। मार्च में ये महोत्सव होगा। उससे पहले इस धार्मिक नगरी को नया कलेवर देने की तैयारी कर रही हैं कमलनाथ सरकार। नमस्ते ओरछा नाम से हो रहे इस महोत्सव का प्रचार विदेश तक में किया जाएगा ताकि वहां से भी सैलानी यहां आएं।ओरछा में 6 से 8 मार्च तक नमस्ते ओरछा महोत्सव पहली बार होने जा रहा है। मुख्य सचिव एस आर मोहंती का कहना है इसके पीछे मकसद यही है कि ओरछा की खूबसूरती और हेरिटेज सिटी के बारे में लोग ज़्यादा से ज़्यादा जान सकें। धार्मिक नगरी के चलते यहां धार्मिक पर्यटन को तो बढ़ावा दिया ही जाएगा, अब साथ ही फिल्म शूटिंग और वेडिंग डेस्टिनेशन के रूप में भी विकसित करने का प्लान है।


टिप्पणियाँ
Popular posts
अनमोल विचार और सकारात्मक सोच, हिन्दू और बौद्ध विचार धाराओं से मिलते झूलते हैं।.गुरु घासीदास महाराज जयंती पर विशेष
चित्र
ग्वालियर ग्रामीण कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के तत्वावधान में कार्यकर्ता सम्मेलन का सफल सम्पन्न
चित्र
कांसोटिया को अजाक्स की साधारण सभा बुलाने का कोई संवैधानिक अधिकार नहीं प्रांताध्यक्ष मौर्य
भारतीय कलाकार संघ के जिला ग्वालियर अध्यक्ष बने हास्य कवि कलाकार वीरेंद्र झा
चित्र
बहुजन समाज को जागरूक करने वाले मासीह मान्यवार कांशीराम साहब जी का जन्म दिन 87वे 15मार्च को , बहुजन समाज को भारत सरकार से भारत रत्न की मांग करना चाहिए।
चित्र