दतिया।(पंचमहलकेसरी)प्रदेश सरकार ने बालिकाओं ,महिलाओं की सुरक्षा हेतु उठाये अनेकों कदम-गृहमंत्री डाॅ.नरोत्तम मिश्र।

प्रदेश सरकार ने बालिकाओं ,महिलाओं की सुरक्षा हेतु उठाये अनेकों कदम-गृहमंत्री डाॅ.नरोत्तम मिश्र।


दतिया।पंचमहलकेसरी9425734503)मध्यप्रदेश शासन के गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि एवं विधायी विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं पर दुर्वव्यवहार करने वालों तथा कानून को अपने हाथ में लेने वाले तत्वों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जायेगी।गृह मंत्री डाॅ.नरोत्तम मिश्र रविवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग द्वारा वृन्दावन धाम में आयोजित संयुक्त कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर महिला एवं बालकिाओं का भी सम्मान किया।गृह मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने महिला सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन महिलाओं का दिन है। यह कार्यक्रम पुलिस एवं महिला बाल विकास विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाआं को सुरक्षा प्रदान करने हेतु अनेको कदम उठाये गए है। अब किसी भी बालिका एवं महिला के साथ दुर्वव्यवहार का प्रयास करने वालों के विरूद्ध 100 नम्बर पर डायल करें। पांच मिनिट के अंदर पुलिस का सहायता वाहन स्थल पर पहुंचकर दुर्वव्यवहार करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करेगा।गृह मंत्री ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंदर ऐसे व्यक्ति जो महिलाओं के प्रति गलत सोच रखते है उनकी मानसिक सोच में बदलाव लाना है। जिससे महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ेगा। डाॅ. मिश्र ने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है वहां संस्कृति का उत्थान होता है। जिस घर में नारी की पूजा होती है उस घर में देवताओं का भी वास होता है। इस बात को सभी को समझना होगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति रही है कि पुरूषों से पहले महिलाओं को उच्च स्थान दिया गया है। इसलिए किसी भी पुरूष के पूर्व महिला का नाम जोड़ा जाता है। उन्होंने कहा कि दुनिया का भारत ऐसा राष्ट्र है जहां हम अपनी मातृ एवं जन्मभूमि को भारत माता के रूप में पूरे सम्मान के साथ नाम लेते है। दुनिया में यह ताकत केवल भारत के ही पास है। माँ के रूप में ब्रम्हा विष्णु एवं महेश तीनों के एक साथ दर्शन होते है। गृह मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने जहां कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार लाया है वहीं हमारी सरकार ने प्रदेश से डाकूओं के गिरोहों को समाप्त किया है।

टिप्पणियाँ
Popular posts
दतिया।सम्यक अभियान संकल्प यात्रा का नौवें दिन, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दांगी ने कमलनाथ सरकार की बताई उपलब्धियां।
चित्र
डबरा।संभागीय जाटव सुधार समिति द्वारा डबरा जिला बनाओ पर विचार संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह सात मई को
चित्र
डबरा। नव नियुक्त आईएएस प्रखर सिंह ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर अपना पदभार संभाला क्या शहर में तत्कालीन आईएएस अधिकारी रही सुश्री रेनू पिल्लेई,डा एम गीता जी जैसे तेजास्वी जैसा रुप दिखा पायेंगे या दोनों नेताओं के इशारे पर काम करेंगे।
चित्र
करैरा मगरोनी। कांग्रेस पार्टी विधायक प्रतिनिधि बनकर जनता कार्यकर्ताओं के साथ कर रहे भेदभाव दीपक अहिरवार,विधायक भी क्षेत्र के दो लोगों के इसरे पर करते हैं काम अभी तक नहीं दिला पाए केसर मरीज को सरकारी सहायता ।
चित्र
ग्वालियर।ग्वालियर चंबल संभाग में अनुसूचित जाति पर दर्ज प्रकरण वापस लिए जाएं - राजोरिया
चित्र